Breaking News

वार्ड बंदी सर्वे का कार्य हुआ पूरा, सर्वे का नक्शा लगभग तैयार, डीलिमिटेशन बोर्ड को भेजा जा रहा

अमृतसर,22 दिसंबर (राजन):: नगर निगम द्वारा वार्ड बंदी सर्वे को पूरा कर लिया गया है। इसी साल 15 जून से नगर निगम द्वारा वार्ड बंदी सर्वे शुरू किया गया था।  जिसमें 10 सेक्टर अधिकारियों के साथ फील्ड में सर्वे करने के लिए 301 मुलाजिमों को उतारा गया था। वार्ड बंदी सर्वे के लिए 7001 ब्लॉक गठित किए गए थे। बीच-बीच में सर्वे में  जनगणना के हिसाब से कम जनगणना आने पर और घरों की संख्या कम आने पर इसकी फील्ड में उतर कर पिछले 2 महीनों में नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने  उच्चाधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों और मुलाजिमों के साथ जांच की गई। अब जाकर निगम द्वारा सर्वे पूरा करके नक्शा लगभग तैयार कर लिया है।

डीलिमिटेशन बोर्ड  को भेजेंगे सर्वे रिपोर्ट

नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि  ने कहा कि अब जाकर सर्वे को पूरा किया गया है। उन्होंने ने कहा कि वार्ड बंदी सर्वे के नक्शा और समूह ब्लॉक गठित कर डीलिमिटेशन बोर्ड चंडीगढ़ को भेजें जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निगम उच्च अधिकारी द्वारा फील्ड में उतरकर जो जांच की गई है, उसमें  जनगणना में जो अंतर आया है, उसका मुख्य कारण यह है जनगणना पूरे जिला अमृतसर की है। नगर निगम सर्वे निगम की हद में आते क्षेत्रफल का है। जिस कारण घरों में भी अंतर आया है।

पार्षदों के नाम भी डीलिमिटेशन बोर्ड  को भेजें

निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने बताया डायरेक्टर लोकल बॉडी विभाग चंडीगढ़ द्वारा वार्डबंदी डीलिमिटेशन के लिए एसोसिएट मेंबर(पार्षद) की सूची मांगी थी। जिससे  वार्ड बंदी सहयोग के लिए विचार विमर्श किया जा सके। उन्होंने बताया कि डीलिमिटेशन बोर्ड को पार्षद प्रियंका शर्मा, पार्षद बलविंदर सिंह गिल, पार्षद अरविंद शर्मा, पार्षद अमन ऐरी, पार्षद संदीप रिंका के नामों का पैनल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि एसोसिएट मेंबर के तौर पर पहले से ही बोर्ड में रितेश शर्मा और गुरनाम लहरी के नाम शामिल है।

डीलिमिटेशन बोर्ड अब करेगा वार्डो का गठन

नगर निगम द्वारा वार्डबंदी सर्वे का नक्शा और ब्लॉक बनाकर डीलिमिटेशन बोर्ड को भेजने जा रहा है। अब डीलिमिटेशन बोर्ड शहर की कितनी वार्ड होनी हैं, कौन सी वार्ड जरनल, महिला, एससी और बीसी होनी है, यह आने वाले दिनों में डीलिमिटेशन बोर्ड तय करेगा। तय करने से पहले ऐतराज़ भी मांगे जाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *