Breaking News

पंजाब सरकार ने राज्य में 28 दिसंबर को सरकारी छुट्टी की घोषणा की

अमृतसर,27 दिसंबर  (राजन):पंजाब सरकार ने राज्य में 28 दिसंबर को सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। फतेहगढ़ साहिब में होने वाली शहीदी सभा के मद्देनजर इस दिन गजटेड हॉलीडे घोषित किया गया है। राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉर्पोरेशन समेत सभी सरकारी कार्यालयों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 की धारा-25 के तहत भी अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के पर्सनल विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है । गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान मंगलवार को ही पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने छोटे साहिबजादों और माता गुजरी कौर की शहादतको याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद देर शाम पंजाब सरकार ने 28 दिसंबर को सरकारी अवकाश की घोषणा की।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *