Breaking News

पंजाब सरकार ने आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले

अमृतसर,5 मार्च:पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग (आईएएस शाखा) द्वारा जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव (2003) को सचिव, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एवं कोऑर्डिनेशन नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर गौरी पराशर जोशी की जगह कार्यभार संभालेंगे।

वहीं पीसीएस अधिकारी संदीप सिंह गरहा (2012), जो मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्वाइंट प्रिंसिपल सेक्रेटरी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थे, उनकी सेवाएं लोकल गवर्नमेंट विभाग को सौंप दी गई हैं। उन्हें एसएएस नगर (मोहाली) नगर निगम के कमिश्नर के पद पर तैनात किया जाएगा और वह आईएएस हरप्रीत पाल सिंह से अतिरिक्त प्रभार लेंगे।

जारी आदेशों की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रंगला पंजाब योजना के विधायक डॉ निज्जर ने निःशुल्क पब्लिक इंडोर जिम जनता को किया समर्पित:कहा,युवाओं को फिटनेस और नशा-मुक्त जीवन की ओर प्रेरित

अमृतसर,19 जुलाई (राजन): पंजाब सरकार द्वारा राज्य में आधुनिक खेल एवं फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध करवाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *