Breaking News

एन आर आई की दबाई गई जमीन की शिकायत आने पर नगर निगम टीम कब्जा छुड़ाने पहुंची

दबाई गई जमीन पर डेयरी हटाने पहुंची निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम  

कब्जा धारकों से बातचीत करते हुए डॉ किरण कुमार।

अमृतसर,30 दिसंबर (राजन): एन आर आई  पंजाबियां नाल मिलनी’ कार्यक्रम में एक शिकायत आई कि धनुपुर काले क्षेत्र में एन आर आई की जमीन पर किसी ने कब्जा किया हुआ है। इस जमीन पर पशुओं की एक बड़ी डेयरी बनाई हुई है। कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने तुरंत नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार को उस डेयरी पर जाने और जांच करने के आदेश जारी किए।

एन आर आई की शिकायत

कब्जा धारकों से बातचीत करते हुए डॉ किरण कुमार।

एन आर आई अमनदीप सिंह ने शिकायत की कि उसके पिता सेना से कर्नल रिटायर हुए हैं। उसके पिता की लगभग 7 कनाल जगह घन्नूपुर काले क्षेत्र में है। इस जगह पर किसी ने कब्जा करके पशुओं की डेयरी बनाई हुई है। पशुओं की डेयरी को हटाकर उनको उनकी जमीन का कब्जा दिलवाया जाए।

कब्जा धारक ने एक माह का समय मांगा

एक महीने में जगह खाली करने संबंधी लिखवाते हुए।

निगम कमिश्नर के आदेशों पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार  चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश मरवाह, सेनेटरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार, अपनी टीम, नगर निगम की पुलिस और पुलिस चौकी की पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। मौके पर इतनी बड़ी डेयरी में  लगभग 100 से अधिक पशु मौजूद थे और डेयरी के भीतर बड़े-बड़े शेड बने हुए थे। डेयरी में गुर्जरों ने भी कब्जा किया हुआ था। मौके पर डेयरी चलाने वाले भी पहुंच गए। उन्होंने मौके पर  नगर निगम की टीम को कोई कागजात नहीं दिखाए। कब्जा धारक ने नगर निगम की टीम को कहा कि इतनी बड़ी डेयरी को संभालने के लिए उसे 1 माह का टाइम दिया जाए। एक माह के उपरांत वह खुद डेयरी खाली कर देगा। निगम की टीम ने अपने उच्च अधिकारियों को संपर्क करके इस बाबत जानकारी दी। उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर डेयरी चलाने वाले से निगम की टीम ने सब कुछ लिखित तौर पर ले लिया। अगर एक महीने तक डेयरी खाली ना की गई तो उसके विरुद्ध बनती कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।

नगर निगम हद के भीतर बनी सभी डेयरियों को हटाया जाएगा

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने बताया कि नगर निगम हद के भीतर बनी डेरिया को हटाने का निगम द्वारा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम हद  के भीतर बनी सभी डेरियो को आने वाले दिनों में हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धनुपुर काले क्षेत्र में भी हर हालत में डेयरी को हटा दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

निगम द्वारा की गई खरीद और संपत्तियों के रख-रखाव कार्यों से संबंधित डाटा एंट्री के लिए एसेट्समैनेजमेंट एप्लिकेशन को लेकर एडिशनल कमिश्नर ने की बैठक

एडिशनल कमिश्नर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए। अमृतसर, 9 जुलाई (राजन): नगर निगम एडिशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *