Breaking News

बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

अमृतसर,3 जनवरी (राजन): भारत-पाकिस्तान सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। घुसपैठिये के पास इंपोर्टिड गन भी थी। यह इस साल का पहला घुसपैठ का प्रयास बीएसएफ ने विफल करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल बीएसएफ शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

घुसपैठ अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत चन्ना पोस्ट के समीप से हुई

मिली जानकारी के अनुसार, यह घुसपैठ अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत आती बीओपी चन्ना पोस्ट के समीप से हुई बीएसएफ की 73 बटालियन के जवान सीमा पर गश्त पर थे। इसी दौरान घनी धुंध के बीच उन्हें किसी के आने का अनुमान लगा। घुसपैठिया भारतीय सीमा से 500 मीटर अंदर बनी सुरक्षा फैंसिंग तक पहुंच चुका था। बीएसएफ जवानों ने आवाज लगाई तो घुसपैठिये ने छिपने का प्रयास किया। जिसके बाद जवानों को फायरिंग करनी पड़ी।

पंप गन साथ लाया था घुसपैठिया

बीएसएफ के जवानों ने मारे गए घुसपैठिये से पंप गन भी बरामद की है। घुसपैठिये ने बीएसएफ के जवानों पर फायरिंग की या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पायी। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह तस्करी के मकसद से ही भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अदालत ने मजीठिया मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं करने पर कड़ी टिप्पणी की ; 15 जून को अगली सुनवाई

अमृतसर,11 जून :शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य अकाली कार्यकर्ताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *