Breaking News

पहली कक्षा से लेकर 7वीं कक्षा तक के बच्चों को 14 जनवरी तक छुट्टियां रहेगी

अमृतसर,6 जनवरी (राजन):पंजाब में बढ़ती ठंड व कोहरे को लेकर पंजाब सरकार ने छुट्टियों को लेकर फिर से बड़ा ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने स्कूल में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर ट्वीट भी शेयर किया है। शिक्षा मंत्री ने छुट्टियों में बढ़ावा करते हुए ऐलान किया है कि पंजाब के सभी स्कूल चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट उनमें 14 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ट्वीट कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि पहली कक्षा से लेकर 7वीं कक्षा तक के बच्चों को 14 जनवरी तक छुट्टियां रहेगी। लेकिन सभी अध्यापकों व 8वीं से 12वीं तक बच्चों को 8 जनवरी सोमवार से स्कूल जाना होगा।  सभी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।14 जनवरी तक सिर्फ पहली कक्षा से 7वीं कक्षा तक बच्चों की छुट्टियां बढ़ी हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा 2026 8वीं, 10वीं, 12वीं क्लास की तैयारी पूरी कर ली है: ज़िले में कुल 220 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

अमृतसर, 14 फरवरी(राजन): शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशों के तहत पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *