Breaking News

शहीद तरसेम सिंह बहार के बलिदान दिवस पर भाजपाईयों ने दी भावभीनी श्रद्धांजली

अमृतसर,8 जनवरी(राजन): शहीद तरसेम सिंह बहार तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा को आज उनके बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में जिला भाजपा मुख्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा अमृतसर के प्रभारी प्रवीन बंसल विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर शहीद तरसेम सिंह बहार समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक सुभाष भाटिया, शहीद तरसेम सिंह बहार के पारिवारिक सदस्य मोहिंदर सिंह, मंजीत कौर, रविंदर कौर, गुरशरण सिंह सोढ़ी ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं ने हवन-यज्ञ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आहुतियाँ डाली।

बहार ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया

प्रवीन बंसल ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि तरसेम सिंह बहार ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया था। पंजाब में जब आतंकवाद का काला दौर चरम सीमा पर था, तब शहीद तरसेम सिंह बहार अपनी जान की परवाह किए बिना देश की जनता की आवाज बने और आंतकवादियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर आतंकवादियों के षड़यंत्र को विफल किया। उनकी शहादत को 32 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उनकी शिक्षा आज भी हम सब का मार्ग दर्शन करती है। उन्होंने कहाकि भाजपा ने अपना एक निर्भीक व साहसी कार्यकर्ता खोया, लेकिन देश की एकता व अखंडता के लिए उन्होंने जो आहुति दी, उसके चलते ही पंजाब में स्थाई शांति कायम हो सकी है।

शहीद तरसेम सिंह बहार युवा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत थे

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि शहीद तरसेम सिंह बहार युवा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत थे। आतंकवादियों ने उनको शहीद किया, लेकिन उनकी विचारधारा ने भाजपा को जन-भावना की सेवा करने का महान अवसर दिया। तरसेम बहार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी शहादत राजनीति की आवाज को एक नया आयाम दे गई थी । जिसकी बदौलत पंजाब में लोकतंत्र की पुन: स्थापना हुई । उन्होंने सभी से बहार के दर्शाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

शहीद बहार का जीवन आज भी करता है हमारा मार्ग-दर्शन

शहीद तरसेम सिंह बहार सत्कार समिति के महामंत्री रमन कुमार शर्मा ने बताया कि शहीद तरसेम सिंह बहार को आंतकवादियों ने 5 जनवरी 1989 को सुल्तानविंड रोड इलाके में गोलियां मार कर शहीद कर दिया था और समिति हर वर्ष उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजली समारोह अयोजित कर उनको नमन करती है।शहीद बहार का जीवन आज भी हमारा मार्गदर्शन  करता है।इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, राजिंदर मोहन सिंह छीना, जनार्दन शर्मा, केवल कुमार, बख्शी राम अरोड़ा, राकेश गिल, रीना जेतली, राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, आनंद शर्मा, कुमार अमित, डॉ. राम चावला, सतपाल डोगरा, अमित महाजन, विक्रम दन्दोना आदि ने भी शहीद तरसेम सिंह बहार को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ऑनलाइन एनआरआई मीटिंग में 600 से अधिक शिकायतों का समाधान किया जा चुका:धालीवाल

अमृतसर,31मई(राजन):प्रवासी भारतीय मामलों के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा विदेशों में रह रहे पंजाबियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *