Breaking News

22 व 23 जनवरी को अमृतसर में आयोजित होगी भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी: श्रीनिवासुलू

दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर श्रीनिवासुलू, बिक्रमजीत चीमा व प्रवीन बंसल ने भाजपा अमृतसर कोर ग्रुप के साथ की बैठक

अमृतसर,19 जनवरी(राजन):भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के कोर ग्रुप की प्रदेश कार्यकारिणी के संबंध में बैठक भाजपा अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई। जिसमें संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा पंजाब के महामंत्री बिक्रमजीत सिंह चीमा तथा भाजपा अमृतसर प्रभारी प्रवीन बंसल भी उपस्थित थे। श्रीनिवासुलू ने उपस्थित पदाधिकारियों से भाजपा पंजाब की 22 व 23 जनवरी को अमृतसर में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की तैयारियों के सबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा उसके संबंध में जिम्मेवारियाँ सौंपी।
श्रीनिवासुलू ने इस संबंध में प्रदेश पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब की प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय अमृतसर में 22 व 23 जनवरी को होनी निर्धारित की गई है, जिसके संबंध में आज भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में विस्तृत चर्चा कर जहाँ इस संबधी रणनीति तय की गई है। उन्होंने कहा कि 22 व 23 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय व प्रदेश भर से आए पदाधिकारी भाग लेंगें। श्रीनिवासुलू ने कार्यकारिणी के प्रबंधो की व्यवस्था के संबंध में पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेवारियां भी सौंपी।इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, प्रदेश सचिव राजेश हनी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, राकेश गिल, रीना जेतली, राहुल महेश्वरी, आनंद शर्मा, केवल गिल,एडवोकेट कुमार अमित, डॉ. राम चावला, सुखमिंदर सिंह पिंटू, जगमोहन सिंह राजू, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा आदि उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब बजट:महिलाओं को 1000 महीना, रजिस्ट्रेशन बैसाखी पर:  7 नए मेडिकल कॉलेज, शिक्षा क्रांति पर 3500 करोड़ खर्च होंगे

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। अमृतसर, 8 मार्च:पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *