Breaking News

पाकिस्तान से आए हिंदू जत्थे में शामिल महिला की कोख से जन्मे ‘बॉर्डर’ की सांसें एक दिन के बाद ही थम गई

कैलाश जानकारी देते हुए।

अमृतसर,24 जनवरी (राजन):पाकिस्तान से आए हिंदू जत्थे में शामिल महिला की कोख से जन्मे ‘बॉर्डर’ की सांसें एक दिन के बाद ही थम गई। जिस समय पाक महिला सिविल अस्पताल पहुंची थी, बच्चे का स्टूल बच्चादानी में निकल चुका था। वे पानी बच्चे के शरीर में जाने के कारण पैदा हुई लंग इंफेक्शन ने बच्चे की जान ले ली। कैलाश ने बताया कि 14 लोगों का जत्था सोमवार बॉर्डर पार करके भारत आया था। सभी ने अपने रिश्तेदारों से मिलने जोधपुर जाना था। लेकिन बॉर्डर पार करने के बाद भारत पहुंचते ही उसकी बीवी डेला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में लाया गया। वे 2.30 बजे सिविल अस्पातल पहुंचे और डॉक्टरों ने 3.14 बजे बेटे को जन्म दे दिया। बेटा सरहद के पास पैदा हुआ तो उसका नाम हमने रात ही बॉर्डर रख दिया था।

सुबह तबीयत हुई खराब

जानकारी देती हुई डॉक्टर चिंकी।

गायनी डॉक्टर चिंकी ने जानकारी दी कि जिस समय डेला अस्पताल पहुंची, वे डिलीवरी की काफी एडवांस स्टेज पर थी। बच्चे का सिर बच्चादानी के मुंह के पास आ चुका था। जिसके चलते बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी करनी पड़ी। इतना ही नहीं, डिलीवरी से पहले बच्चे स्टूल पास कर चुका था। बच्चादानी का इंफेक्टेड पानी उसके शरीर में जाने से इंफेक्शन काफी अधिक हो गया था।

बॉर्डर ने सांस भारत में ली और दफन भी यहीं हुआ

बॉर्डर के माता-पिता चाहे पाकिस्तान के हैं। लेकिन उसका जन्म और एक दिन की सांसें उसने भारत में ही लीं। इतना ही नहीं, अंतिम क्रियाओं के बाद उससे जमीन भी भारत की ही मिली है। कैलाश ने बताया कि उन्होंने बच्चे का दफन कर दिया है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *