Breaking News

हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में भाजपा की एक दिवसीय जिला कार्यकारिणी संपन्न

अमृतसर,9 फरवरी(राजन):भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी की जिला कार्यकारिणी की बैठक भाजपा शहरी अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में रॉयल किंग पैलेस में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा विशेष रूप से उपस्थित हुए ।  इस कार्यकारिणीं का शुभारंभ दीप प्रज्वल्लित कर किया गय। कार्यकारिणी के मंच के विभिन्न सत्रों का संचालन जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर तथा संजीव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंच पर पूर्व राजयसभा सांसद  श्वेत मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जगमोहन सिंह राजू, प्रदेश सचिव राजेश हनी, राजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलदेव राज चावला आदि उपस्थित थे| कार्यकर्म के शुरुआत में वंदेमातरम गाया गय तथा मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।  कार्यकारिणी की शुरुआत में जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने आए हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं  का स्वागत किया। इसके उपरंत  भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें गुरुनगरी की सेवा के लिए दी गई नयी जिम्मेवारी पर धन्यवाद जताते हुए अपना अध्यक्षीय भाषण दिया। उन्होंने कहा की भाजपा शहरी लगातार विधानसभा स्तर, मंडल स्तर और वार्ड स्तर पर निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर रही है,  भले ही वह भाजपा अलख जगाओ मोटरसाइकिल रैली हो, पंजाब की धोखेबाज सरकार के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन के कार्यकर्म हो या कोई अन्य  कार्यक्रम हो, हमारे कार्यकर्ता इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए दिन-रात कार्य  करते है। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि भाजपा हाईकमान ने मुझ पर विश्वास करके पिछले दिनों दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अमृतसर में करने का निर्णय लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमृतसर के पूरे नेतृत्व और पदाधिकारियों ने अनथक प्रयास किये, जिनका मैं तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए केन्द्रीय नेतृत्व का भी धन्यवाद किया।

सरकार पंजाब की जनता का शोषण करने तथा लोकतंत्र को कुचलने का कार्य कर रही

बिक्रमजीत सिंह चीमा ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पंजाब से कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किए जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक दल है और इसमें समय समय पर प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक ऐसी कार्यकारिणीया आयोजित कर जहाँ संगठन के कार्यों और उसकी कमियों की समीक्षा की जाती है, वहीँ कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यों के बारे भी जानकारी दी जाती है। बिक्रमजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब तथा पंजाब की जनता को पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार सहित किसी भी अन्य विपक्षी पार्टी ने घोषणाओं के सिवा कभी कुछ नहीं दिया और पंजाब की जनता के साथ किए वादे कभी पूरे नहीं किए। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की जनता का शोषण करने तथा लोकतंत्र को कुचलने का कार्य कर रही है। भगवंत मान सरकार ने पंजाब में आज अराजकता का माहौल बना दिया है। यह बहुत संवेदनहीन सरकार है, जिसे राज्य की जनता और उसकी भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। भगवंत मान सरकार द्वारा आज तक किसान संगठनों व अन्य संगठनों की जो मांगें मानने का एलान किया गया, उसके लिए किसी का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, जिसके चलते आज किसान संगठन व अन्य संगठन भगवंत मान सरकार के विरुद्ध सडकों पर पक्के धरने लगाए बैठे हैं। भगवंत मान सरकार के कुशासन से त्राहि-त्राहि कर उठी पंजाब की जनता को अब यह स्पष्ट हो चुका है कि अगर राज्य या उनका कोई सर्वपक्षीय विकास कर सकता है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है।

इन नेताओं ने भी चर्चा करके जानकारियां दी

 

श्वेत मालिक में अपने संबोधन में पिछले दिनों अमृतसर में हुई प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के संबंध में जानकारी दी।  इसके उपरंत डॉ जगमोहन सिंह राजू ने राष्ट्रिय राजनितिक प्रस्ताव व् राजेश हनी ने प्रादेशिक राजनितिक प्रस्ताव कार्यकर्ताओं के समक्ष पेश किया।इसके उपरंत पश्चिमी विधानसभा इंचार्ज एडवोकेट कुमार अमित ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।  पंकज महाजन ने परीक्ष पे चर्चा कार्यक्रम की जानकारी दी व् अमित हांडा ने स्वाबलंबी भारत का उद्देश्य बताया।  केंद्रीय विधानसभा प्रभारी डॉ राम चावला ने आगामी नगर निगम चुनावों पर चर्चा की तथा उत्तरी विधानसभा इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू ने जिले से लेकर पोलिंग बूथ के संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा की।  पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने मंडल समिति, मंडल मोर्चा व् मंडल सैल की जानकारी व् गौरव तेजपाल ने आई टी की महत्त्व की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।  कार्यकर्म के आखिर में जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पश्चिमी विधानसभा इंचार्ज एडवोकेट कुमार अमित, सभी जिला पदाद्धिकारियों, मंडल अध्यक्षों व् उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।  

यह भी रहे मौजूद

इस अवसर पर राकेश गिल, केवल गिल, आनंद शर्मा, अविनाश शैला, चंद्रशेखर शर्मा, बलदेव राज बग्गा, अनुज सिक्का, संजय शर्मा, परमजीत बत्रा, मीनू सहगल, राजेश टोनी, मंजीत कौर थिंद, राजीव शर्मा डिम्पी, यशिव भूटानी, श्रुति विज, गौरव गिल, अरविंदर वड़ैच,, शिव कुमार, सुशील देवगन आदि उपस्थित थे। 

कार्यकारिणी का आगाज भाजयुमों द्वारा मोटर साइकिल रैली द्वारा किया गया

भाजपा जिला कार्यकारिणीं का आगाज़ से पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव गिल ने भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा तथा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू का पुतलीघर चौक में बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया तथा वहां से  500 के करीब मोटर साइकिलों के  एक विशाल जत्थे के साथ बैठक स्थल पर ले जाया गया।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अब अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी

अमृतसर,25 जुलाई:पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *