Breaking News

नगर निगम ने अवैध रूप से बनी 2 दुकानें हटाई,8 दुकानों को किया सील

अमृतसर,15 फरवरी (राजन ): नगर निगम के एमटीपी विभाग द्वारा रानी का बाग क्षेत्र में अवैध रूप से बनी 2 दुकानों को डिच मशीन के माध्यम से हटा दिया गया। इसके साथ साथ अवैध रूप से बनी 8 दुकानों को सील कर दिया गया।

टीम द्वारा इसी क्षेत्र में निगम की जमीन पर हुए अवैध पक्के कब्जे को भी हटाया गया। निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देशों पर एमटीपी विभाग के एटीपी वजीर राज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर अंगद सिंह, डिमोलिशन स्टॉफ और पुलिस की टीम को साथ लेकर रानी के बाग क्षेत्र में बिना नक्शा मंजूर बन गई दुकानों पर कार्रवाई की गई।

निगम द्वारा पहले भी यह दुकाने सील की गई थी किंतु निर्माण करने वाले  दुकानदारों द्वारा खुद ही सील तोड़ दी गई थी। जिस पर  आज दोबारा कार्रवाई की गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल कमिश्नर नगर-निगम ने की अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई स्कीम प्रोजेक्ट की समीक्षा

एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात करते हुए अधिकारी। अमृतसर,26 फरवरी(राजन): निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *