Breaking News

7 दुकाने सील, 5 दुकानदारों ने मौके पर  भुगतान करके सीलिंग बचाई

अमृतसर,24 फरवरी (राजन): नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के साउथ और सेंट्रल जोन के अधिकारियों की टीम द्वारा आज सात डिफाल्टर पार्टियों की दुकानों को सील किया गया। सुपरीटेंडेंट प्रदीप राजपूत, सुपरिटेंडेंट गुरप्रीत सिंह भाटिया, सुपरिटेंडेंट वरिंदर कुमार,इंस्पेक्टर सीताराम, इंस्पेक्टर राजीव टंडन और उनकी टीम द्वारा सुल्तानविंड नहर के आसपास के क्षेत्र, इनसाइड सुल्तानविंड विलेज, चौक चबूतरा, रामबाग, हाइड मार्केट क्षेत्र में दबिश दी।

बैटरी रिक्शा ,खरादिया ,सब्जी, कपड़े, मेडिकल स्टोर,रेडीमेड कपड़े की दुकान सीमेंट की दुकान को सील कर दिया गया। 5 दुकानदारों में मौके पर भुगतान करके अपनी दुकान सील होने से बचा ली।

कल शनिवार छुट्टी होने के बावजूद डिफाल्टर पार्टियों के विरुद्ध सीलिंग अभियान जारी रहेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *