Breaking News

आलू मंडी स्थित अवैध निर्माणाधीन होटलों ने निर्माण गिराने किए शुरू

निर्माणाधीन होटल का निर्माण हटाते हुए

अमृतसर, 31अक्टूबर (राजन): न्यू गोल्डन एवेन्यू स्थित आलू मंडी में अवैध निर्माणाधीन होटलो के निर्माण होटल मालिकों द्वारा हटाने शुरू करवा दिए गए हैं। गत दिवस एमटीपी विभाग की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल के साथ निर्माण गिराने गई थी. तब कांग्रेसी पार्षदों के हस्तक्षेप से टीम बैरंग लौट गई थी। बाद में पार्षदों ने निगम कमिश्नर से मिलकर अवैध निर्माण होटल मालिकों द्वारा खुद हटाने के लिए कहां गया था ताकि वह निर्मित छते व दीवारें आधुनिक मशीनरी के माध्यम से हटा लिए जाएंगे ताकि कोई बड़ी हानि ना हो। जिस पर आज सुबह ही होटल का निर्माण करने वालों ने अपनी  लेबर लगाकर बिल्डिंग बायलॉज़ के विपरीत बना निर्माण हटाना शुरू कर दिया है।

कुछ दिन बाद विभाग की टीम जांच करेगी :नरिंदर शर्मा

एमटीपी नरिंदर शर्मा ने कहा कि होटल मालिक खुद आधुनिक मशीन से अवैध निर्मित छते व हाउस लाइन में निर्माण को हटा ले। उसके उपरांत ही विभाग द्वारा नियम व कानून अनुसार मंजूरी दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद एमटीपी विभाग की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी कि अवैध निर्माण पूरी तरह हट गए हैं अन्यथा विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हल्के में मैकेनिकल स्वीपिंग मशीने व अन्य मशीनरी की रवाना

सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हर तरह के प्रयास किए गए हैं : विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *