Breaking News

अवैध कब्जे हटा रही नगर निगम की टीम के साथ बहस बाजी करके जिप्सी के शीशे तोड़े

अमृतसर,28 फरवरी (राजन): जी-20 रूट पर हुए पक्के कब्जे हटाने के लिए निगम एस्टेट विभाग ने अभियान शुरू किया हुआ है। एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह की  अध्यक्षता में विभाग की टीम खालसा  कॉलेज से पुतलीघर तक अवैध तौर पर हुए पक्के कब्जे हटा रही हैं। सड़क के एक ओर अवैध पक्के कब्जों को डिच मशीन के माध्यम से हटाया गया। जब टीम पुतलीघर क्षेत्र में पहुंची वहां पर भी अवैध कब्जे हटाए गए।

दुकानदारों द्वारा निगम अधिकारियों से बहस बाजी की गई।एक दुकानदार द्वारा नई दुकान बना कर दुकान के बाहर फुटपाथ पर भी निर्माण करवा दिया गया। टीम द्वारा फुटपाथ पर हुए पक्के निर्माण को हटाना अभी शुरू ही किया गया था, दुकानदार द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ निगम की जिप्सी के शीशे तोड़ डाले।विभाग द्वारा इसकी शिकायत  पुलिस को की जा रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर कंटेंप्ट ऑफ हाईकोर्ट का मामला: अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी

अमृतसर, 23 फरवरी(राजन ):नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में कांग्रेसी पार्षद श्वेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *