Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री दरबार साहिब में हुई नतमस्तक, जलियांवाला बाग में शहीदों को किया नमन

दुर्गियाना मंदिर और श्री राम तीर्थ में हुई नतमस्तक

अमृतसर, 9 मार्च (राजन):राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने विमान में आज अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची।

एयरपोर्ट पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फूलों से स्वागत किया।

गुरु घर में हुई नतमस्तक

इसके बाद वह सीधे श्री दरबार साहिब पहुंची । गुरुघर में नतमस्तक होने के बाद वह जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करने पहुंच गई हैं। अमृतसर में वह दुर्ग्याणा मंदिर और फिर श्री रामतीर्थ में भी नतमस्तक होंगी। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली पंजाब फेरी पर हैं।श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकलने के बाद राष्ट्रपति का काफिला श्री दरबार साहिब पहुंचा। परिक्रमा के दौरान  दरबार साहिब  के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी एसजीपीसी  सदस्यों ने उन्हें दी। इसके साथ ही एसजीपीसी  प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है। 2.50 बजे राष्ट्रपति मुर्मू जलियांवाला बाग पहुंची हैं। यहां वह शहीदी लाट पर फूल अर्पित करने और शहीदों को नमन किया ।

जलियांवाला विजिटर बुक में लिखा गया संदेश

आज मैंने जनियाँवाला बाग की पवित्र धरती पर स्वाधीनता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मैं भारत के उन सभी वीर सेनानियों को नमन करती हूँ जिन्होंने 1919 के दुर्भावयपूर्ण सरसंहार में अपनी जान गंवाई। मातृभूमि पर
अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों को एक कुनका राष्ट्र सदैव याद रखेगा। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को आजादी के महत्व और उसके लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाएगा और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

                                 (श्रीमती द्रौपदी मुर्मु)
                      भारत की माननीय राष्ट्रपति

एसजीपीसी ने राष्ट्रपति को सोंपे दो ज्ञापन

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दरबार साहिब विजिट के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दो ज्ञापन सौंपे हैं। प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पहला ज्ञापन बंदी सिखों की रिहाई और दूसरा ज्ञापन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दी गई मान्यता को लेकर दिया है।

राष्ट्रपति श्री दुर्गियाना तीर्थ में हुई नतमस्तक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री दुर्गियाना तीर्थ में नतमस्तक हुई। दुर्गियाना प्रबंधक कमेटी की ओर से उनको सम्मानित भी किया गया।

श्री राम तीर्थ में हुई नतमस्तक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री राम तीर्थ में नतमस्तक हुई। 

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आम आदमी पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च

हमला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, कायराना एवं मानवता को शर्मसार करने वाला: विधायक डॉ अजय गुप्ता कैंडल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *