Breaking News

हरविंदर सिंह संधू ने संगठनात्मक ढांचे की क्रियाशीलता जांचने हेतु की बैठक

अमृतसर,18 मार्च(राजन):भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी की संगठनातमक बैठक भाजपा अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई। इस बैठक में जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व  मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। इस बैठक में हरविंदर सिंह संधू ने जहाँ शहरी संगठनात्मक ढांचे का विश्लेषण किया वहीं रह गई कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।
हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुनगरी सहित पूरे पंजाब में नगर निगम तथा नगर परिषदों के चुनाव का बिगुल बज चुका है तथा सभी राजनीतिक पार्टियाँ चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। किसी भी पार्टी के प्रत्याक्षी की हार-जीत में उसकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है, जो उसके लिए घर-घर जाकर वोट मांगते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है ओर इसके कार्यकर्त्ता निस्वार्थ सेवा-भावना से जनता की सेवा के लिए उनसे साथ जुड़े रहते हैं। भाजपा कार्यकर्त्ता भी पार्टी द्वारा इस चुनाव में उतारे जाने वाले संभावित प्रत्याक्षीयों की जीत सुनिश्चित करने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे हैं।

भगवंत मान सरकार की जन-विरोधी नीतियों व् पंजाब विरोधी सोच से जागरक करें

संधू ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओं को लोगों के घर घर जाकर लोगों को पंजाब की भगवंत मान सरकार की जन-विरोधी नीतियों व् पंजाब विरोधी सोच से जागरक करने का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी जनता के प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर स्थानीय सरकार बनायेगी ओर जनता की समस्याओं को हल करेगी, जिसका उपस्थित पदाधिकारियों ने जयघोष के नारों के साथ समर्थन किया।

यह भी रहे मौजूद

 इस अवसर पर जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर व संजीव कुमार, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, संजय शर्मा, सरबजीत सिंह शन्टी, परमजीत सिंह बतरा ,संजीव खोसला, मीनू सहगल, कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, सचिव राजेश कुमार टोनी, नरिंदर गोल्डी, मंजीत कौर थिंद, राजीव शर्मा डिम्पी, कपिल शर्मा, सीमा शर्मा, ज्योति बाला, गुरदेव सिंह, सविता महाजन, सतपाल डोगरा, विन्नी सोनी, याशिव भूटानी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष गौरव गिल, डॉली भाटिया, अनुसूचित जाती मोर्चा अध्यक्ष शिव कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अरविंदर वड़ैच, अमित महाजन, राजन मेहरा, राजन महाजन तथा सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार का कल होगा कैबिनेट विस्तार : संजीव अरोड़ा बनेंगे नए मंत्री

अमृतसर, 2 जुलाई:पंजाब सरकार का कल कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *