Breaking News

पुलिस ने खालिस्तान समर्थक 78 लोगों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने कहा अमृतपाल की तलाश जारी

अमृतसर,18 मार्च (राजन):पंजाब पुलिस ने शनिवार को पूरे राज्य में खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े लोगों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। रात को पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि अब तक खालिस्तान समर्थक 78 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रेस नोट में बताया गया कि ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उनकी तलाश जारी है। हालांकि दोपहर में सूत्रों के हवाले से खबर आई थी किकरीब डेढ़ घंटे पीछा करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
इस बीच माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पंजाब में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। राज्य में रविवार दोपहर 12 बजेतक मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद रहेंगी। समूचे पंजाब में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। अमृतसर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। हालांकि इसकी वजह 19 और 20 मार्च को अमृतसर में होने वाला जी-20  देशों का सम्मेलन बताया जा रहा है।

जारी प्रेस नोट

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

घरों में पेंटिंग का काम करने वाले युवक की हत्या

अमृतसर, 2 मार्च: लोगों के घरों में पेंटिंग का काम करने वाले एक युवक की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *