Breaking News

अमृतसर एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स ने किया जमकर हंगामा : दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लेट पहुंची

अमृतसर,31 मार्च (राजन): श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाले पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया। अमृतसर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E5182 अभी तक रवाना नहीं हो सकी। इंतजार कर रहे पैसेंजर्स का आरोप है कि एयरलाइंस उन्हें सही स्थिति के बारे में अवगत नहीं करवा रही, जिसके बाद पैसेंजर्स ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया।

प्लेन 6E5182 पुणे से अमृतसर लेट पहुंचा

मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6698 रोजाना पूणे से मध्यरात्री 2.15 बजे उड़ान भरती है, जो सुबह 4.35 बजे अमृतसर में लैंड हो जाती है। यही प्लेन 6E5182 बन कर दिल्ली के लिए अमृतसर से सुबह 5.45 बजे उड़ान भरता है। लेकिन शुक्रवार सुबह पूणे से आने वाली फ्लाइट रात 2.15 बजे की जगह सुबह 4.35 बजे उड़ी। जिसके चलते वे सही समय पर अमृतसर पहुंच नहीं पायी। अमृतसर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले पैसेंजर्स ने इंडिगो पर अपना गुस्सा निकाला और सही जानकारी सांझा ना करने के आरोप लगाए ।

फ्लाइट अपने सही समय से तकरीबन 3 घंटे की देरी पर

सुबह 8.10 बजे पहुंची पूणे से फ्लाइट पूणे से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 8.10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट लैंड हुई है। जिसके चलते अमृतसर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लेट हो गई है। फ्लाइट के लैंड होने के बाद पैसेंजर्स को पूर्ण जानकारी दी गई और उनकी बोर्डिंग को शुरू किया गया है। अनुमान है कि यह फ्लाइट तकरीबन अपने सही समय से तकरीबन 3 घंटे की देरी पर सुबह 9 बजे के करीब  दिल्ली के लिए रवाना होगी। एक घंटे की फ्लाइट सफर के बाद तकरीबन 10 बजे दिल्ली लैंड होगी।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पूर्व जत्थेदार ने हाईकोर्ट से याचिका ली वापसःबोले, तख्त मर्यादा को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं

ज्ञानी रघुबीर सिंह। अमृतसर, 30 जून: श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार व सच्चखंड श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *