Breaking News

कांग्रेस खालिस्तान के बिल्कुल खिलाफ है : राजा वडिंग

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजा वडिंग।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर कोई पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करेगा और खालिस्तान की मांग करेगा, तो कांग्रेस को साै फीसद उसके खिलाफ खडी और लडती दिखाई देगी। खालिस्तानी समर्थक भगौडे अमृतपाल को क्या आत्मसमर्पण करना चाहिए, पर अपनी निजी राय देते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी पर कोई आरोप है तो उसे कानून पर विश्वास रखते हुए कानून के समक्ष सरेंडर करना चाहिए। अमृतपाल पेश होकर न्यायालय पर विश्वास रखें, जो होगा ठीक होगा। हमें कानून पर पूरा विश्वास है।

केंद्र और पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई

वडिंग ने कहा कि पंजाब में हाल ही में जो कुछ भी हुआ सब कुछ स्कि्रप्डेट फिल्म की स्टोरी की तरह है। पंजाब में पहले ऐसा माहौल बनाया गया है और फिर इस सारे घटनाक्रम का अंजाम दिया गया। इसे साफ तौर पर एजेंसियों ने परवान चढाया। जिस तरह से कहानी रची गई है, वो सबके सामने है। अमृतपाल को पकडने के लिए मिशन चलाया गया। वो तो पकडा नहीं गया, पर बहुत से बेकसूरों को पकड लिया गया। इस पर कांग्रेस का स्टैंड स्पष्ट है कि जो भी दोषी है, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। कोई कानून से बडा नहीं है। जो भी पंजाब का माहौल  खराब करेगा, हम उसके खिलाफ डटकर खडे होंगे। कोई किसी को गुरसिखी से जोडे, अमृत छकाएं, इस पर कांग्रेस को कोई ऐजराज नहीं है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा पंजाब की अमन शांति के लिए शहादत दी है। अगर कोई भी अमन शांति भंग करने का प्रयास करेगा, हम डटकर उनके खिलाफ लडेंगे। इस मामले में केंद्र और पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है और  जनता को कहानी सुनाकर मुर्ख बनाने का काम किया गया है। एआइसीसी के पूर्व प्रधान राहुल गांधी की सदस्यता रद्द  किए जाने पर उन्होंने केंद्र सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या,उसी लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस सडकों पर उतरी हुई है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नवजोत सिद्धू का स्वागत करते हैं

सरबत खालसा बुलाने की मांग पर उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थान चाहे वह एसजीपीसी हो या फिर कोई ओर उसमें राजनीतिक दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए। सरबत खालसा बुलाना है या नहीं यह फैसला एसजीपीसी ने लेना है। पीपीसीसी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की एक अप्रैल को होने जा रही रिहाई पर उन्होंने कहा कहा कि यह खुशी की बात है, वो हमारे कांग्रेस के लीडर और साथी है। हम उनका स्वागत करते है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी

अमृतसर,5 सितंबर:पंजाब सरकार की तरफ से कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *