Breaking News

डीजीपी गौरव यादव श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

अमृतसर,10 अप्रैल (राजन): डीजीपी गौरव यादव श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने की नसीहत दे दी है। अमृपताल के बारे में पूछे गए सवाल पर डीजीपी यादव ने साफ कहा कि जो भी नियमों अनुसार वांछित होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं उन्होंने विदेश में बसे पंजाबियों को पंजाब आकर घूमने की पेशकश भी की है।गौरव यादव ने अमृतपाल सिंह का नाम लिए बिना कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर है। अगर किसी ने नियम तोड़े हैं तो वह खुद को कानून के आगे पेश करे। कानून के अनुसार, जो हमारे देश का नियम है, सभी के पास अपने अधिकार हैं। इसका एक प्रोसेस है। डीजीपी ने कहा कि वह इस पर इससे अधिक कमेंट नहीं करेंगे, क्योंकि यह ज्यूडीशियल प्रोसेस होता है।

धार्मिग ग्रंथों व धार्मिक स्थानों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए

गौरव यादव ने कहा कि  धार्मिक स्थानों का प्रयोग अपने नीजि कारणों के लिए नहीं करना चाहिए।धार्मिग ग्रंथों व धार्मिक स्थानों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। हम पंजाब में शांति को बनाए रखेंगे। शरारती आंसरों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पंजाब की शांति भंग नहीं होने दी जाएगी, चाहे वे पाकिस्तान हो या कोई एजेंसी है।

पंजाब की शांति नहीं होने दी जाएगी भंग

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब में पुलिस व लोग मिलकर राज्य की शांति को भंग नहीं होने देंगे। सबसे पहले, शरारती आंसर, जिन्हें बाहरी ताकतों व आई एस आई  का सपोर्ट है, पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनके मनसूबे कामयाब नहीं होंगे।

पंजाब में शांति का माहौल

पंजाब में घूमो फिरो व देखो, यहा शांति का माहौल है। विदेश में बसे एनआरआई  को भी यही संदेश है कि वे पंजाब आकर देखें। यहां लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिल्कुल ठीक मिलेगी। सभी अपने रिश्तेदारों से पूछ सकते हैं। अगर किसी के मन में कोई सवाल है तो वे उन्हें दूर कर लें। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *