
अमृतसर,10 अप्रैल (राजन): वारिस पंजाब दे जत्थेदार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का नजदीकी साथी पप्पलप्रीत सिंह को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन दौरान पप्पलप्रीत को गिरफ्तार किया। होशियारपुर से इसकी गिरफ्तारी हुई है।जल्द ही पुलिस पप्पलप्रीत की गिरफ्तारी के बारे में पुष्टि करेगी। पुलिस 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं 350 से अधिक लोगों को रिहा भी किया जा चुका है।पिछले काफी दिनों से पप्पलप्रीत अमृतपाल के साथ रह रहा था। पंजाब पुलिस की यह एक बड़ी उपलब्धि है। पप्पलप्रीत से जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।
18 मार्च के बाद कहा कहा रहा
पप्पलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अब बड़े-बड़े तथ्य उजागर होंगे। अब यह उजागर होगा कि अमृतपाल और पप्पलप्रीत को 23 दिनों में किस-किस का समर्थन मिला और कहां-कहां पर वीडियो बनाई गई।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News