Breaking News

एमटीपी विभाग ने 7 निर्माणाधीन बिल्डिंग पर डिच मशीन, खुद अपने हाथों और हथौड़े चलाकर गिराए निर्माण

अमृतसर,13 अप्रैल (राजन): नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेशों पर एमटीपी विभाग ने बिना नक्शा पास करवाए निर्माणाधीन बिल्डिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। ईस्ट जोन के एटीपी दिनेश कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर रोहिणी, डिमोलिशन स्टाफ और निगम पुलिस के साथ पहले गोल्डन एवेन्यू स्थित आलू मंडी में 5 निर्माणाधीन होटलों पर डिच मशीन, खुद अपने हाथों और हथौड़े चला कर निर्माणों को गिराया गया।

इसके उपरांत गोल्डन एवेन्यू राम तलाई क्षेत्र में अवैध तौर पर बन रही 2 कमर्शियल बिल्डिंग को तोड़ा गया और 3 निर्माणाधीन बिल्डिंग का काम रुकवा कर सामान जब्त किया गया। इसके अलावा टीम द्वारा जीटी रोड पर स्थित पिंगलवाड़ा की बैक साइड पर एक होटल के बाहर के हिस्से को गिराया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *