Breaking News

पंजाब में आप की सरकार बनी है तब से पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की चीज़ बिलकुल खत्म

अमृतसर,17 अप्रैल(राजन): बीती रात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के महासचिव बलविंदर गिल को कुछ अज्ञात नकाबपोश लोगों द्वारा गोलियां मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था और वह अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं, का कुशलक्षेम पूछने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अस्पताल पहुँचे तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की चीज़ बिलकुल खत्म हो गई है। आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में पिछले एक वर्ष में यूपी-बिहार से भी बदतर हालात हो गए हैं। शर्मा ने कहा की भाजपा एक अनुशासित पार्टी और पुलिस को उनका काम करने के लिए पूरा समय दिया जाएगा।

इस अवसर पर बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजेश बागा, डॉ. सुभाष शर्मा, इंद्र इकबाल सिंह अटवाल, सूचा राम लद्दड़, मंजीत सिंह मन्ना, मुनीष शर्मा, संजीव कुमार, बलदेव राज बग्गा, डॉ. राम चावला, केवल कुमार गिल आदि भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब – AAP सरकार फ्लोर टेस्ट में पास: 94 में से 88 ने समर्थन किया

विधानसभा में बोलते हुए सीएम भगवंत मान। अमृतसर, 1 मई :पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *