Breaking News

रिश्वत लेने की वीडियो वायरल होने पर सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

अमृतसर,26 अप्रैल (राजन): सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने की एक वीडियो वायरल पर रिश्वत की मांग करने वाले सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध केस दर्ज करके उसे  गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि करिंदे द्वारा रिश्वत मांगने की वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें दिख रहा है कि एक प्राइवेट व्यक्ति किसी को पैसे दे रहा है और पैसे लेने वाला ट्रैफिक एस.आई. परमजीत सिंह का नाम लेकर कह रहा है, कोई काम हो तो बताना। जिससे पंजाब पुलिस की छवि खराब हो रही है। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के निर्देश पर सागर अमृतसर निवासी के बयान पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने कहा क यदि ट्रैफिक, थाना/विंग में तैनात कोई पुलिसकर्मी रिश्वत मांगता है तो उसकी वीडियो रिकार्डिंग कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाया जाए और उस कर्मचारी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ASI को गोली मारने वाला 19 साल का शूटर ढेर : अमृतसर में पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की

जानकारी देते हुए आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर,26 सितंबर:अमृतसर में ASI जसवंत सिंह को चलती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *