
अमृतसर 9 मई (राजन): राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टीके नेता अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। आने वाली 13 मई को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा एक दूसरे से सगाई करेंगे। कुछ समय पहले ही दोनों एक दूसरे के साथ डेट करते नजर आ रहे थे, जिसके बाद से ही दोनों की शादी की बातें शुरू हो गई थी।मिली जानकारी के अनुसार यह सगाई दिल्ली में हो सकती है। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। परिणीति चोपड़ा पहले ही मुम्बई से इसके लिए दिल्ली पहुंच भी चुकी हैं। फिलहाल दोनों शादी कब करेंगे, इसका फैसला अभी नहीं किया गया है।
बीते दिनों डेट करते दिखे थे दोनों
हाल ही में इस कपल को डिनर डेट पर देखा गया था। दोनों एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किए गए थे। परिणीति जहां ब्लैक आउफिट में दिखी थी, वहीं राघव ब्लैक पेंट व केजुअल शर्ट में नजर आए थे। जिसके बाद दोनों के बीच चुपके से शादी किए जाने की अफवाहें शुरू हो गई थी। लेकिन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इसे नकार दिया था। अब दोनों की सगाई की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसके बाद दोनों कभी लंदन तो कभी मुंबई में एक दूसरे के साथ दिखे।
‘चमकीला’ में नजर आएंगे परिणीति
आप में राघव चड्ढा एक जाना माना नाम हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। फिलहाल वह इम्तियाज अली की निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है और रिलीज को लेकर विवाद चल रहा है। रिलीज को रोकने के लिए यह विवाद कोर्ट तक पहुंच चुका है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG
Amritsar News Latest Amritsar News