Breaking News

एस्टेट विभाग की टीम ने अवैध तौर पर लगे बूथ और पक्के निर्माण को हटाया

अमृतसर,9 मई (राजन): नगर निगम के एस्टेट विभाग की टीम द्वारा सुल्तानुविंड रोड पर अवैधतौर पर लगे एक प्रदूषण जांच केंद्र के बूथ और सरकारी जगह पर पक्का निर्माण को हटाया गया। आज इंस्पेक्टर राजकुमार, जूनियर सहायक अरुण सहजपाल और उनकी टीम द्वारा सुल्तानविंड रोड नहर के समीप एक पेट्रोल पंप के साथ किसी द्वारा अवैध तौर पर प्रदूषण जांच केंद्र का बूथ लगाया हुआ था। टीम द्वारा बूथ हटाकर जब्त कर लिया गया।

इसी रोड पर स्थित एसबीआई बैंक के नजदीक किसी द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करके पक्का निर्माण किया हुआ था। टीम द्वारा हथोड़ो से इस निर्माण को भी गिरा दिया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *