
अमृतसर,12मई (राजन):गांव कोहाली में एन आर आई के फार्म हाउस में गोलियां चली हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। सुबह से ही उन्हें विदेशी नंबर से धमकी भरे फोन आ रहे थे। शाम को उनके घर पर हमला कर दिया गया। तलबीर सिंह ने बताया कि वे ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं। गांव कोहाली में उनका फॉर्म हाउस है। बीती रात वे फॉर्म हाउस में ही बैठे थे, तभी गांव का नंबरदार रेशम सिंह अपने साथियों के साथ आ गया। जान से मारने की नीयत से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वहीं गांव के नंबरदार रेशम सिंह ने अपने पर लगाए गए इलजामों को गलत करार दिया है। उसने कहा कि तलबीर सिंह झूठ बोल रहा है। उसका गांव के ही एक व्यक्ति मिलखा सिंह के साथ पैसों को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा है।
नंबरदार ने लगाए शिकायतकर्ता पर आरोप
नंबरदार रेशम सिंह ने तलबीर सिंह पर आरोप लगाए हुए कहा कि वह घर लौट रहे थे, तभी शिकायतकर्ता ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी थी और गोलियां चलाई थी। तलबीर सिंह व उसके साथियों ने खुद ही अपने घर व गाड़ी पर गोलियां चलाई हैं। तलबीर खुद आम आदमी पार्टी से संबंध रखता है और जानबूझ कर उन्हें फंसा रहा है।
पुलिस के पहुंचते ही फरार हुए हमलावर
तलबीर सिंह की शिकायत पर गांव खोहली पहुंचे जांच अधिकारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर इसकी जानकारी मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, आरोपियों के खिलाफ उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर