Breaking News

जालंधर की जीत पर मंत्री डॉ निज्जर ने दी पंजाबियों को बधाई

कार्यकर्ताओं और जालंधर वासियों का किया धन्यवाद

अमृतसर,13 मई(राजन):कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत पर सभी पंजाबियों को बधाई देते हुए जालंधर की जनता और आप कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों के इस लोक फतवे में बताया गया है कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी द्वारा लिए गए जन हितैषी फैसलों के साथ खड़े हैं।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत  मान का सपना पंजाब को समृद्ध राज्य बनाना है और उनके सपनों को पूरा करने के लिए पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। निज्जर ने कहा कि जालंधर पहुंचकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं का इस जीत में बड़ा योगदान है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

 

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस अमृतसर ने बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू किया साझा घर:पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा के सहयोग से साकार हुआ सपना

रेडक्रॉस की बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।  अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):जरूरतमंदों की मदद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *