![](https://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG_20230517_105414.jpg)
अमृतसर,17 मई (राजन): गांव रामपुराफूल में किडनैप हुई बच्ची का शव गांव के ही छप्पड़ से बरामद हुआ है। बच्ची को उसकी सौतेली मां ने ही मारा था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतक बच्ची की पहचान अभिरोज जोत कौर (7) के रूप में हुई है। 15 मई को वह ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी जिसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पुरा गांव सील कर दिया और सर्च चलाया। गांव में लगे सीसीटी वी चेक किया गए तो बच्ची बाइक सवार महिला और व्यक्ति के साथ जाती दिखाई दी। जिसके बाद बच्ची का शव गांव के छप्पड़ से बरामद हुआ। जांच में सौतेली मां का नाम सामने आया। बताया गया है कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।अभिरोज जोत के पिता अजीत सिंह ने तलाक के बाद महिला से दूसरी शादी की थी। महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर बच्ची को मारा है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें