Breaking News

पंजाब में चुनाव से पहले 254 अफसरों के तबादले  : 6 जिलों को मिले नए डीसी

अमृतसर,11 नवंबर (राजन):पंजाब में चुनाव से पहले मंगलवार रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। 254 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इनमें 29 आईएएस और 111 पीसीएस अधिकारी, 25 तहसीलदार, 79 नायब तहसीलदार, 10 माल विभाग के अफसर शामिल हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के तहत.6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर  बदल दिए गए हैं। मोहाली में आदित्य डेचलवाल, रूपनगर में कोमल मित्तल, लुधियाना में हिमांशु अग्रवाल, पटियाला में हिमांशु जैन, बरनाला में अभिजीत कपलिश और तरनतारन में निर्मल ओसपचन को डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 2024 बैच के 9 युवा आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में एसडीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक विभागों, नगर निगमों और विकास प्राधिकरणों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

जारी आदेशों की कॉपी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनवरी के पहले हफ्ते में पंजाब चुनाव की घोषणा संभव: फरवरी लास्ट या मार्च के पहले हफ्ते में वोटिंग

अमृतसर, 9 नवंबर :पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की घोषणा को लेकर राजनीतिक हलचल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *