Breaking News

16 और 17 वर्षीय युवक और युवतियों को शराब परोसने पर होटल के मालिक और मैनेजर खिलाफ केस दर्ज

अमृतसर,3 जून (राजन): गत रात्रि रंजीत एवेन्यू स्थित होपर रेस्टोरेंट की बार  में पुलिस द्वारा रेड की गई। रेड दौरान बार में 16 और 17 वर्षीय युवक और युवतियों को शराब परोसी जा रही थी। एडीसीपी टू प्रभजोत विर्क ने बताया पहले पुलिस ने एक्साइज विभाग की टीम के साथ रेड की थी। पुलिस ने 30 मई की शाम 4:30 बजे एफ आई आर दर्ज की थी।बार का लाइसेंस रिन्यू नहीं हुआ था। रेस्टोरेंट के मालिकों ने उसी दिन रात 9:30 बजे ऑनलाइन लाइसेंस रिन्यू करवाया। प्रभजोत विर्क ने बताया कि नाबालिक बच्चों को शराब परोसना  कानूनी जुर्म है, इसी जुर्म पर होटल के मालिक और मैनेजर पर केस दर्ज किया गया है। इसके साथ-साथ होटल की डीवीआर में से सब कुछ डिलीट कर दिया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सेंट्रल जेल अमृतसर का ज्यूडिशियल इंस्पेक्शन; कैदियों के लिए दो हफ़्ते का मेडिकल कैंप

अमृतसर, 7 फरवरी(राजन): डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज अमृतसर जतिंदर कौर, परमिंदर कौर बैंस (एडिशनल चीफ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *