
अमृतसर,9 जून (राजन): पाकिस्तानी तस्करों द्वारा लगातार ड्रोन के माध्यम से नशीला पदार्थ हेरोइन भेजने की कोशिश को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने विफल कर दिया है। एक बार फिर ड्रोन के माध्यम से मध्यरात के समय घुसपैठ का प्रयास किया गया। लेकिन सतर्क जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को तो वापस भेजा ही, इसके माध्यम से फेंकी गई 5.260किलोग्राम हेरोइन को जब्त कर लिया है।बीएसएफ की तरफ से दी गई जानकारी के मध्यरात्रि को एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन ने अमृतसर बॉर्डर पर घुसपैठ की है। लेकिन सतर्क जवानों ने ड्रोन की आवाज को पहचाना और फायरिंग को शुरू कर दिया। इसी बीच एक बड़ा पैकेट ड्रोन द्वारा फेंके जाने की आवाज सुनाई दी। ड्रोन वापस चला गया। जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने इसकी सूचना सीनियर अधिकारियों को दी।रात के समय इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन
चलाया गया। अमृतसर के सरहदी गांव राय के खेतों में बीएसएफ के जवानों को एक बड़ा पीले रंग का पैकेट मिला।
हुक व पीले रंग की टेप से किया गया था सील
गांव राय के खेतों में मिले पैकेट को पीली टेप से कवर किया गया था। उस पर हुक भी लगी थी, जिसके माध्यम से इसे ड्रोन से फेंका गया था।जब बीएसएफ के जवानों ने पैकेट को खोला तो उसमें 5 छोटे पैकेट मिले हैं ।जिनका भार तोला गया तो कुल वजन 5.260किलो निकला।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News