Breaking News

पश्चिमी विस क्षेत्र को एलईडी स्ट्रीट लाइटों से जगमगा दिया :डॉ राजकुमार वेरका

विधायक वेरका व सीनियर डिप्टी मेयर ने स्ट्रीट लाइटों को लगवाने का  किया शुभारंभ

एलईडी लाइटें लगवाने का शुभारंभ करते हुए डॉ राजकुमार वेरका, रमन बख्शी व अन्य

अमृतसर,  19 नवंबर (राजन): विधायक डॉ राजकुमार वेरका व सीनियर डिप्टी मेयर रमन  बख्शी ने वार्ड नंबर 1 क्षेत्र खंडवाला मे एलइडी स्ट्रीट लाइट लगवाने का शुभारंभ किया। डा वेरका ने कहा कि पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र को एल ई डी स्ट्रीट लाइटों से जगमगा  दिया गया है।  उन्होंने कहा कि पश्चिमी विस क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह से शुरू करवा दिए गए हैं।  अगर किसी भी क्षेत्र में कोई विकास कार्य रह गया  होगा तो उसे भी आने वाले दिनों में शुरू करवा दिया जाएगा।  सी डिप्टी मेयर रमन बख्शी  ने कहा कि एलइडी स्ट्रीट लाइटे  शहर की वार्डो में लग गई है। उन्होंने  कहा कि मात्र 5 वार्डों में ही के लाइटे  लगाने का कार्य चल रहे हैं।  जिन जिन वार्डों के क्षेत्र बड़े हैं तथा जिन मे लाइट  कम लगी है वहा पर आने वाले दिनों में लगवा दी जाएगी। मौके पर ही विधायक वेरका ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा इनके हाल के लिएअधिकारियों को निर्देश भी दिए।

लोगों की समस्याएं सुनते हुए डॉ राजकुमार वेरका

इस अवसर पर एक्सईएन अश्विनी शर्मा,  जेई महेश ग्रोवर, नरेश राणा, प्रदीप शर्मा, सुदर्शना मेहता, ममता प्रधान,  रूपचंद, अमित, रविंदर सेठी क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

खापड़ खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही : विधायक डॉ अजय गुप्ता ने निगम कमिश्नर सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों के साथ प्लांट का किया निरीक्षण

प्लांट की कैपेसिटी कम होने से सीवरेज व्यवस्था में समस्या आ रही थी :50 एमएलडी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *