Breaking News

एक बंद कुएं से बिल्ली के बच्चे को निकालने के लिए तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला

अमृतसर,25 जून (राजन): मजीठ मंडी क्षेत्र में  एक बंद कुएं से बिल्ली के बच्चे को निकालने के लिए तीन घंटे रेस्क्यू
ऑपरेशन चलाया गया। कुछ महीनों का यह बच्चा कुएं में गिर गया था। बिल्ली के रोने की आवाज के बाद लोगों को इसका पता चला और गौरक्षा दल के कुछ सेवक इसके लिए आगे आए। बंद किए जा चुके कुएं को खोला गया और बिल्ली के बच्चे को रेस्क्यू किया गया।काफी समय तक रोने की आवाज आने के बाद लोगों ने बिल्ली की खोज शुरू कर दी। पता चला कि बिल्ली की आवाज कुएं में से आ रही है, जिसे बंद करके रखा गया है। बंद किए गए कुएं, जिसके ऊपर सिर्फ तीन फीट पर छत डाली गई थी, के अंदर समाज सेवक शिवम मेहता और पंकज अरोड़ा ने डॉक्टर रोहन मेहरा के सहयोग से जाने का फैसला किया। अंदर झांका तो एक छोटा बच्चा कुएं के अंदर गिरा हुआ था।

प्रयास फेल हुए तो कटर से काटी ग्रिल

शिवम व पंकज ने बताया कि पहले रस्सियों के साथ छोटी टोकरी डाल बच्चे को बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। बच्चे को ऐसे ही छोड़ जाने का दिल नहीं किया। जिसके बाद कटर मंगवा कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। कटर की सहायता से कुएं पर लगाई गई ग्रिल को काट दिया गया। ताकि बड़ी टोकरी को भेजा जा सके।

टोकरी की सहायता से निकाली गई बिल्ली

अंत में कुएं के अंदर एक बड़ी टोकरी नीचे भेजी गई। पहले तो बिल्ली उस पर नहीं चढ़ी। लेकिन कुछ समय बाद जब उसने सुरक्षित महसूस किया तो वे टोकरी पर बैठ गई। जिसके बाद उसे 90 फीट गहरे  कुएं से बाहर निकाल दिया गया। अब कुएं को अच्छी तरह से ढक दिया गया है, ताकि कोई उसमें ना जा सके और ना ही गिर सके। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह ने जिला अमृतसर के लोगों के लिए अलग-अलग आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह। अमृतसर, 7 मई: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *