
अमृतसर,3 जुलाई (राजन):अश्विनी शर्मा ने पंजाब बीजेपी के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। वह 3 साल पार्टी के प्रधान रहे। भाजपा सुनील जाखड़ को पंजाब का नया प्रधान बना सकती है। भाजपा आज ही कई राज्यों के साथ पंजाब में भी नए प्रधान की घोषणा करेगी। सुनील जाखड़ के नाम पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह की गुरदासपुर रैली से ही शुरू हो गई थी ।18 जनवरी 2020 को अश्वनी शर्मा दूसरी बार पंजाब भाजपा के प्रधान बने थे। इसके बाद विधानसभा चुनाव और संगरूर व जालंधर लोकसभा उपचुनावों में पार्टी ने उन्हीं की अध्यक्षता में चुनाव लड़ा, लेकिन पार्टी को करारी हार देखनी पड़ी थी। पहली बार 2010 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सुनील जाखड़ के नाम की घोषणा करने से पहले भाजपा के अंदर विरोध को शांत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।भाजपा का इस समय लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2024 है। जिस तरह सुनील जाखड़ को गुरदासपुर में मंच पर पेश किया गया, उससे साफ होता है कि उन्हें प्रधान के अलावा सांसद उम्मीदवार के तौर पर भी तैयार किया जा रहा है। इसी बीच अकाली दल से अलग होने के बाद अश्विनी शर्मा ग्रुप भी चुनावों में कुछ खास नहीं कर पाया। जिसके चलते हाईकमान का रुख कांग्रेस छोड़ कर आए एक्सपीरियंस नेताओं की तरफ अधिक हो गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News