Breaking News

गुरुओं के आशीर्वाद व संगठन की शक्ति से होगी भाजपा मजबूत : सुनील जाखड़

सुनील जाखड़ श्री दरबार साहिब, श्री दुर्ग्याणा मंदिर व श्री राम तीर्थ में हुए नतमस्तक

अमृतसर,6जुलाई(राजन): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नियुक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज दिल्ली से सीधे गुरुनगरी में नतमस्तक होने पहुंचे।

इस अवसर पर उनके साथ केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा पंजाब के प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पूर्व राज्यसभा सदस्य  श्वेत मलिक, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जगमोहन सिंह राजू पूर्व आईएएस, राज कुमार वेरका, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी, जिला महामंत्री मुनीष शर्मा, संजीव कुमार, सलिल कपूर सहित कई वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित थे।सुनील जाखड़ आज सुबह श्री गुरु रामदास अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँचे।

अमृतसर हवाई अड्डे पहुँचने पर प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी, भाजपा अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला आदि ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का स्वागत किया। हवाई अड्डे से सुनील जाखड़ सीधा सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे, जहाँ उन्होंने गुरु के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके उपरंत सुनील जाखड़ श्री दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवन के श्रीचरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री दुर्ग्याणा कमेटी के पदाधिकारियों ने सुनील जाखड़ को सम्मानित किया। श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में नतमस्तक होने के बाद सुनील जाखड़ भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुँचे, जहाँ भारी बारिश के बावजूद भाजपा अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का स्वागत किया।

सुनील जाखड़ ने भाजपा कार्यालय में स्थित शहीद हरबंस लाल खन्ना जी की प्रतिमा पर मालायार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का पुष्पगुच्छ, दोशाला व तलवार भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरंत सुनील जाखड़ श्री रामतीर्थ में नतमस्तक होने पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान श्री वाल्मीकि जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया, जहाँ सुनील जाखड़ को मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।  

पंजाब की खुशहाली व तरक्की के लिए सुनील जाखड़ ने की अरदास

सुनील जाखड़ ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद सबसे पहले गुरुनगरी में प्रभु चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं तथा पंजाब के खुशहाली, सरबत के भले की तथा भाजपा पंजाब की चढ़दी कला के लिए अरदास की है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व् केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपने के लिए उन पर जताए गए भरोसे के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उनकी भी यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे पार्टी के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलें। उनकी यह इच्छा है कि पंजाब में बीजेपी का परचम लहराए और पंजाब के हितों पर पहरा दिया जा सके। जाखड़ ने कहा कि वह पंजाब के हितों और हर पंजाबी की आकांक्षाओं की रक्षा के लिए अथक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के दिशा-निर्देशों के साथ पंजाब में आगे बढ़ेगा तथा पंजाब में होने वाले निकाय चुनाव व 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहराना उनका प्राथमिक लक्ष्य होगा।इस अवसर पर भाजपा अमृतसर प्रभारी प्रवीन बंसल, अरविन्द खन्ना, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा मीनू सेठी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कंवरवीर सिंह टोहरा, गेजा राम वाल्मीकि, राजिंदर बिट्टा, प्रदेश भाजपा मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, केवल गिल, राकेश गिल, पूर्व चेयरमैन संजीव खन्ना, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, एडवोकेट कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, अमृतसर देहाती अध्यक्ष मंजीत सिंह मन्ना, तरनतारन अध्यक्ष हरजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह बतरा, सरबजीत सिंह शंटी, संजय शर्मा, मोहित महाजन, राजीव भगत, अविनाश शैला, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला सचिव मंजीत कौर थिंद, ज्योति बाला, सविता महाजन, सुखदेव सिंह हनेरियाँ, सतपाल डोगरा, याशिव भूटानी, मनीष शूर, गौरव गिल, अरविंदर वड़ैच, गौतम राज, धीरज काकड़िया, अमित महाजन व सभी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस अमृतसर ने बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू किया साझा घर:पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा के सहयोग से साकार हुआ सपना

रेडक्रॉस की बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।  अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):जरूरतमंदों की मदद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *