Breaking News

मुनीष शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को जारी किए आपदा फंड लिए के लिए जताया आभार

अमृतसर,14 जुलाई(राजन): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के जिला महासचिव मुनीष शर्मा ने केन्द्र सरकार की ओर से पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 218 करोड़ का राहत पैकेज जारी किए जाने पर समूह भाजपाइयों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जहां अब तक पंजाब सरकार बाढ़ से नुकसान का आकलन नहीं लगा पा रही है। वहीं दूसरी और केंद्र सरकार की ओर से पंजाब वासियों को इस आफत से बाहर निकालने के लिए 218.40 करोड़ का राहत पैकेज जारी किया गया है। मुनीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर समय पंजाबवासियों की मदद के लिए तैयार खड़ी है। आपदा के इस कठिन दौर में केंद्र की इस मदद के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। मुनीष शर्मा ने कहा कि बाढ़ ने हिमाचल प्रदेश, उत्ताराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब सहित कई क्षेत्रों में तबाही मचाई है। वहीं, पंजाब के कई जिलों में बाढ़ से काफी नुक्सान हुआ है। बाढ़ से हुए नुक्सान को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए पंजाब सरकार को 218 करोड़ 40 लाख रुपए जारी किए हैं, जोकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पंजाब की जनता के प्रति अथाह प्यार का सबूत है। आज पंजाब भाजपा पूरी तरह उनकी आभारी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पार्षद जरनैल सिंह ढोट AAP के अमृतसर लोकसभा इंचार्ज नियुक्त

पार्षद जरनैल सिंह ढोट। अमृतसर,15 जून : पार्षद जरनैल सिंह ढोट को आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *