Breaking News

हरविंदर सिंह संधू ने भाजपा ओबीसी मोर्चा में शामिल दर्जनों परिवारों का किया स्वागत

 अमृतसर,25जुलाई (राजन) : विपक्षी पार्टियों की कार्यशैली और नीतियों के कारण रोजाना लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जिससे साफ है कि लोग मोदी सरकार की नीतियों से संतुष्ट हैं, जिसके चलते पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। ये शब्द भाजपा अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू द्वारा व्यक्त किये गए। वह आज ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरविंदर सिंह संधू द्वारा हरजिंदर सिंह राजा को ओबीसी मोर्चा का जिला सचिव और मलकीत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।हरविंदर सिंह संधू ने भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष अरविंदर वड़ैच के नेतृत्व में कांग्रेस और अकाली दल को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दर्जनों परिवारों को सम्मानित करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक टीमें तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों और विपक्षी दलों की जनविरोधी नीतियों के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर संपर्क किया जा रहा है। गुरु नगरी के लोगों ने इस बार नगर निगम अमृतसर में भाजपा का मेयर बनाने का मन बना लिया है। हरजिंदर सिंह राजा और मलकीत सिंह ने इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा उन पर किए गए भ्रोइसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के महासचिव हरपाल सिंह, कैशियर रणधीर सिंह, उपाध्यक्ष शैली सिंह, हरमिंदर सिंह राजू वेरका, राजिंदर सिंह, राम रूप, दीपक कुमार, मेजर सिंह, कंवलजीत सिंह बल्ल, पवित्रजोत, जसपाल सिंह पटना वाले, अमन शर्मा, रवि मेहरा,  पूरन सिंह, सागर राजपूत, जसपाल पाली, मनजोत सिंह, सैनी कुमार, आशीष, देविंदर सिंह, मुख सिंह समेत मोर्चा में शामिल होने वाले कई साथी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहीद मदन लाल ढींगरा जी का शहीदी दिवस 17 अगस्त को मनाया जाएगा:विधायक डॉ. अजय गुप्ता

विधायक डॉ. अजय गुप्ता शहीद मदन लाल ढींगरा जी के सम्मान में मनाए जाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *