Breaking News

नगर निगम सिविल विभाग के अधिकारियों की ओ एंड एम सेल में भी नियुक्तियां की गई

एक्सईएन सुनील महाजन को एनकैप और स्ट्रीट लाइट का विभाग मिला

अमृतसर,2 अगस्त (राजन): नगर निगम में ओ एंड एम सेल में अधिकारियों की कमी के चलते निगम कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा सिविल विभाग के अधिकारियों को ओएंडएम सेल में भी नियुक्त किया गया है।31 जुलाई को ओ एंड एम सेल के एस ई सतिंदर कुमार के सेवानिवृत्त हो जाने पर सरकार द्वारा नया एस ई नियुक्त नहीं किया गया है। इसके अलावा ओ एंड एम सेल में एक्स ई एन  भी एक ही  था । जिस पर कमिश्नर ऋषि ने आदेश जारी करके एस ई सिविल दपिंदर सिंह संधू और एस ई सिविल संदीप सिंह  मौजूदा कार्य के साथ-साथ अपने-अपने जोन में एस ई ओ एंड एम सेल का भी कार्य करेंगे। इसके साथ साथ सिविल विभाग के एक्सईएन राजीव वस्सल पूर्वी और पश्चिमी जोन में सिविल विभाग के साथ-साथ पूर्वी जोन में ओ एंड एम सेल का कार्य, सिविल विभाग के एक्सईएन स्वराज इंद्रपाल सिंह  केंद्रीय जोन के सिविल विभाग के साथ-साथ केंद्रीय जोन में ओएंडएम सेल का भी,एक्सईएन भलिंदर सिंह अपने मौजूदा कार्य के साथ-साथ दक्षिण जोन में ओ एंड एम सेल का भी कार्य करेंगे।एक्सईएन सिविल सुनील महाजन को एनकैप के कोऑर्डिनेटर और स्ट्रीट लाइट विभाग के कार्य दिए गए हैं। अभी भी निगम कमिश्नर द्वारा एजेंडा ब्रांच और प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के नोडल अफसर का कार्य देना शेष है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में नगर निगम पूरी तरह से फेल : शहर में लग रहे गंदगी के ढेर ; कंपनी भी कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार नहीं कर रही कार्य

अमृतसर, 15 जून: शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम द्वारा ठीक ढंग से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *