Breaking News

पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी पर विजिलेंस कार्रवाई के बाद ई.डी. की भी एंट्री

ओ.पी. सोनी

अमृतसर,8 अगस्त (राजन): पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी पर विजिलेंस कार्रवाई के बाद ई.डी. की भी एंट्री हो गई है।  ई.डी. ने पंजाब विजिलेंस को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने  ओ.पी. सोनी के खिलाफ की गई कार्रवाई संबंधित रिपोर्ट मांगी है और संबंधित दस्तावेज भी जल्द देने के लिए कहा है।हालांकि विजिलेंस का कोई भी अधिकारी इस पर सीधे तौर पर बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन इससे कोई इनकार भी नहीं कर रहा। बता दे  बीते महीने 9 जुलाई को विजिलेंस ने ओपी सोनी को गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ने पहली बार उन्हें 25 नवंबर 2022 को तलब किया था। करीब 8 महीने तक जांच के बाद अमृतसर के विजिलेंस ऑफिस में एफ आई आर  दर्ज की गई। एंटी करप्शन एक्ट में केस दर्ज होने के तुरंत बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम सोनी और उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ रुपए थी, जबकि खर्च 12.48 करोड़ रुपए था। उनका खर्च आय के अज्ञात सोर्स से 7.96 करोड़ रुपए ज्यादा था। इस दौरान सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां खरीदीं |

पांच बार के विधायक हैं ओपी सोनी

2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे और चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ओपी सोनी को उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया था। ओपी सोनी 1997, 2002, 2007, 2012 और 2017 में पंजाब विधानसभा के चुनाव जीत चुके हैं। ओपी सोनी को 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ अजय गुप्ता ने 14026 वोटों से हराया था।  वे 1991 में अमृतसर के पहले मेयर बने थे। वे पंजाब कांग्रेस पब्लिक कमिटी के महासचिव और दो वर्ष तक ऑल इंडिया काउंसिल ऑफमेयर के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे विधानसभा में पब्लिक अकाउंट कमिटी के सदस्य और 2017-18 में पंजाब विधानसभा के लोकल बॉडीज और कमिटी ऑन पब्लिक अंडरटेकिंग्स के भी चेयरमैन रह चुके हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गैंगवॉर में दिनदहाड़े तीन युवकों द्वारा गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या : मरने वाला सिद्धू मूसे वाला कातिल का भाई

मृतक जुगराज सिंह की फाइल फोटो। अमृतसर, 5 जुलाई :थाना मेहता के अधीन आते गांव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *