Breaking News

लोहे की प्लेटें और सरिया चोरी करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमृतसर,8 अगस्त (राजन): थाना एयरपोर्ट पुलिस ने शटरिंग की लोहे की प्लेटें और सरिया सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन एयरपोर्ट इंस्पेक्टर किरनदीप सिंह ने बताया उनकी देखरेख में एएसआई राम सिंह सहित पुलिस पार्टी द्वारा गश्त के दौरान सूचना के आधार पर किशन सिंह निवासी आसा कॉलोनी, गांव सचंदरऔर अभिषेक सिंह  निवासी ग्राम बॉल को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर शटरिंग की लोहे की प्लेटें और सरिया बरामद किया गया। उक्त आरोपी निर्माणाधीन बिल्डिंग से लोहे की प्लेटें और सरिया उतारकर ले जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या: माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 27 अक्टूबर : गत देर रात्रि  आदमी पार्टी  सरपंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *