Breaking News

पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़

अमृतसर,28 अगस्त (राजन): रइया में पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। तस्कर की पहचान प्रताप सिंह के रूप में हुई है। मिलीजानकारी के अनुसार जालंधर की स्पेशल टॉस्क फोर्स  की टीम को अमृतसर के रइया में नशा तस्करों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पर टीम ने रइया के पास ही तस्कर को घेर लिया। खुद को घिरता देख तस्कर ने टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। दूसरी तरफ एसटीएफ ने भी जवाबी फायरिंग की।जिसमें उसकी टांग पर गोली लगी। टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया।

पिस्टल व हेरोइन जब्त

एसटीएफ की टीम ने तस्कर से 350 ग्राम हेरोइन और एक पिस्टल जब्त की है। फिलहाल तस्कर का इलाज करवाया जा रहा है। अधिकारियों ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी  है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में पाक बॉर्डर से 1Km दूर घर पर 3 सेकेंड में 2 ग्रेनेड फटे, धमाके से शीशे टूटे, 3 लोग घायल

सांसद गुरजीत सिंह औजला पारिवारिक सदस्यों के साथ घटना का जायजा लेते हुए। अमृतसर,21 अगस्त(राजन):अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *