Breaking News

कुलचे पर सियासत: मंत्री मीत हेयर का मजीठिया को चैलेंज- साबित करें तो राजनीति छोड़ दूंगा

अमृतसर,18 अक्टूबर (राजन):अमृतसर कुलचे पर शुरू हुई सियासत अब गर्माती जा रही है। अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के आरोप लगाने के बाद कैबिनेट मिनिस्टर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पलट जवाब दिया है। मीत हेयर ने बिक्रम मजीठिया को चैलेंज दे दिया है कि लगाए गए आरोपों को साबित करें। अगर आरोप साबित होते हैं तो वे राजनीति छोड़ देंगे, अन्यथा उन्हें इसके लिए माफी मांगनी होगी। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने कुलचे घटना पर अपनी सफाई दी है। मीत हेयर ने अकाली दल पर निम्न स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाया हैं। मीत हेयर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कुल्चा लैंड की दुकान से कुलचा खाया था, किसी होटल में नहीं। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज देख.सकते हैं कि उन्होंने कुलचा लैंड की दुकान से कुलचा खाया।

होटल को नोटिस भेजने की प्रक्रिया पहले शुरू हुई

मीट हेयर ने  यह भी कहा कि होटलों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। मीत हेयर ने विपक्ष को चुनौती दी है कि अगर बिक्रम मजीठिया और पत्रकार होटल से कुल्चे मंगवाने की बात साबित कर दें तो वह राजनीति छोड़ देंगे। अन्यथा मजीठिया को उनसे माफी मांगनी चाहिए।

तीन मंत्रियों पर मजीठिया ने लगाए आरोप

अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने बीते दिन ही आम आदमी पार्टी के 3 मंत्रियों पर आरोप लगाए थे। मजीठिया का कहना है कि अमृतसर के मशहूर एम के  इंटरनेशनल होटल द्वारा अमृतसर कुलचा खाने के लिए कमरे के.पैसे मांगने पर होटल को 3 नोटिस थमा बंद करने की धमकी.दे दी गई है। अंत में अब होटल मालिक ने कोर्ट से स्टे लिया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में AAP परिवार में लगातार हो रही बढ़ोतरी : रिंटू ने जगदंबे कालोनी क्षेत्र में रिवायती पार्टियों के परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया

आम आदमी पार्टी का लगातार परिवार बढ़ने से हल्के में मिल रही नई ताकत:रिंटू अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *