Breaking News

आज बारिश के आसार,अगले 5 दिन खिलेगी धूप

अमृतसर 22 अक्टूबर :पंजाब में आज रविवार मौसम विभाग ने बारिश की संभावनाएं जताई हैं। पंजाब के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है, लेकिन ये बारिश सामान्य ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की ये संभावनाएं 25 से 50 % तक की हैं। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर,तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर और कपूरथला में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। अधिकतर इलाकों में बीच-बीच में बादल छाते रहेंगे, वहीं मौसम भी सुहावना रहने का अनुमान है।मौसम विभाग की तरफ से आज रविवार के बाद अगले 5 दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इस दौरान धूप खिलेगी। लेकिन इसका असर पंजाब के तापमान पर अधिक देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के शहरों का न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को हो रही है परेशानी

अमृतसर में गैस एजेंसी के बाहर उपस्थित लोग। अमृतसर,13 मार्च:अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *