Breaking News

जस्ट सेवा सोसाइटी ने 500 से अधिक गरीब व जरुरतमंदों के साथ मनाई दीपावली

अमृतसर, 4 नवंबर : समाज सेवा में अग्रणी जस्ट सेवा सोसायटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली के उपलक्ष्य में 500 से अधिक जरूरतमंद व गरीब परिवारों को ख़ुशी की मदद करते हुए राशन, कपड़े व जूते आदि वितरित किए गए।

रणजीत एविन्यु A-ब्लॉक में स्थित गुरुद्वारा छेवीं पातशाही के सामने बने पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जस्ट सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष राजू भाटिया की अध्यक्षता में सोसाइटी के महामंत्री एडवोकेट हरसिमरन सिंह, ऋषि धवन व सभी सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान गरीव, बेसहारा व जरुरतमंद लोगों को नशे से होने वाले नुकसान तथा परिवार की बर्बादी के प्रति एक नाटक के माध्यम से जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित हुए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीतकर लवप्रीत सिंह ने देश का नाम किया रोशन:गांव बल्ल सचंदर के युवा खिलाड़ी की शानदार उपलब्धि पर डीसी ने दी बधाई

लवप्रीत सिंह बधाई देते हुए लोग। अमृतसर, 4 अगस्त(राजन):स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *