Breaking News

गुरुनगरी की पूर्वी विधानसभा में भाजपा हुई और मजबूत: हरविंदर सिंह संधू 

अमृतसर, 7 नवंबर : भाजपा जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में गुरुनगरी में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर रोज़ाना लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्वी विधानसभा में वेरका मंडल के मंडल अध्यक्ष गुरमुख सिंह बल की अध्यक्षता में वार्ड नं. 19 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों को छोड़ कर कई लोग अपने परिवारों सहित भाजपा में शामिल हो गए। हरविंदर सिंह संधू ने भाजपा परिवार में शामिल हुए इन सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया तथा भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार, संतोख सिंह गुमटाला, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलविंदर कुमार बॉबी वेरका, ओबीसी मोर्चा की सिमरन सिम्मी, महासचिव अमित कुमार मिंटू, अनुसूचित जाति मोर्चा वेरका के मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह आदि भी उपस्थित थे।हरविंदर सिंह संधू ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आज गुरुनगरी में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार और मजबूत हुआ है। आज भाजपा परिवार में पूर्वी विधानसभा के वेरका मंडल से दर्जनों परिवार भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। यह सभी केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा देशहित्त में लिए गए ठोस निर्णयों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह ने जिला अमृतसर के लोगों के लिए अलग-अलग आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह। अमृतसर, 7 मई: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *