Breaking News

पाकिस्तान सरकार ने 80 मछुआरों को किया रिहा

अमृतसर,11 नवंबर: अटारी वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान सरकार ने 80 मछुआरों को रिहा कर दिया है।गत
देर रात बीएसएफ रेंज अटारी वाघा बॉर्डर से बीएसएफ अधिकारी द्वारा जांच के बाद 80 मछुआरों को अमृतसर के रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में स्थित रेड क्रॉस भवन में भेजा गया। मछुआरों को अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन में बिठा कर भारत भेजा गया। शुक्रवार को वह लाहौर पहुंचे, जिसके बाद उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। बीएसएफ अधिकारियों ने सभी मछुआरों की गहनता से जांच की। इस मौके पर प्रोटोकॉल अधिकारी अनुमाल ने बताया
कि शुक्रवार को देर रात पाकिस्तान सरकार ने करीब 80 भारतीय मछुआरों को जेल से रिहा होने के बाद भारत भेजा गया। सभी ने पाकिस्तान में अपनी सजा पूरी की, फिर उन्हें भारत जाने की अनुमति दी गई। भारत में बीएसएफ अधिकारियों ने मछुआरों का सामान भी अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।

सभी मछुआरों की गुजरात भेजा जाएगा

शुक्रवार देर रात ये मछुआरे अटारी-वाघा बार्डर के रास्ते वतन लौटे। इनको गुजरात के समुद्र से मछली पकड़ने के दौरान पाक समुद्र तटरक्षकों ने गिरफ्तार किया था। तीन साल की जेल काटने के बाद स्वदेश लौटे मछुआरों में शामिल अलताफ ने बताया कि कराची की मलीर जेल में बंद थे।

गुजरात के समुद्री तट से पाक तटरक्षकों ने जबरन पकड़ा

गुजरात समुद्री तट पर मछलियां पकड़ने आए थे। पाक तटरक्षकों ने जबरन पकड़ लिया और वहां ले गए। अब उन्हें रिहा कर दिया गया है और उन्हें अपने देश लौटने की खुशी है। सभी मछुआरों को रेड क्रॉस भवन में ठहराया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार का कल होगा कैबिनेट विस्तार : संजीव अरोड़ा बनेंगे नए मंत्री

अमृतसर, 2 जुलाई:पंजाब सरकार का कल कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *