Breaking News

मोदी की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: संजय सिंह

अमृतसर,18 नवंबर :मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह अदालत में पेश होने अमृतसर पहुंचे । आप नेता को तिहाड़ जेल से दिल्‍ली पुलिस की सुरक्षा में लाया गया है। जम्मू तवी ट्रेन के माध्यम से ही उन्हें यहां लाया गया है। उनका कहना है, “मोदी की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। मैं किसी जेल या फर्जी मुकदमे से नहीं डरता। ” उन्‍हें शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता  बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर मानहानि मामले के सिलसिले में अदालत में पेश किया गया है। साथ ही संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह भी अदालत पहुंची । 

विक्रम सिंह मजीठिया भी अदालत में हुए पेश 

वहीं दूसरी तरफ पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया भी अदालत में पेश होने पहुंचे है। यह मामला अंतिम चरण में पहुंच चुका है जहां दोनों तरफ से गवाहियां की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं ने नशा तस्करी के आरोप लगाए थे।इसी मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अदालत में आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। जिसमें आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं ने माफी मांग ली थी। वहीं संजय सिंह इस मामले में अभी भी केस लड़ रहे हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

चलती थार पर स्टंट का वीडियो :फुटबोर्ड पर खड़ा हुआ, डायलॉग  लगाया,जेब में पैसा…तो दुनिया पैरों तले

अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): एयरपोर्ट रोड पर चलती ब्लैक थार से बाहर निकलकर स्टंट करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *