प्रदेश नेतृत्व द्वारा कृष्ण देव भंडारी अमृतसर लोकसभा चुनाव के इंचार्ज नियुक्त

अमृतसर,18 दिसंबर(राजन):: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी अमृतसर लोकसभा चुनाव लेकर आज भाजपा अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के जोनल प्रभारी व प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, भाजपा अमृतसर के नव-नियुक्त प्रभारी व पूर्व चीफ पार्लियामेंट्री सचिव कृष्ण देव भंडारी व सह-प्रभारी विजय सिंगला विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ मंच पर राजिंदर मोहन सिंह छीना, डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों, रीना जेटली, भाजपा जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर व संजीव कुमार, राकेश गिल, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, केवल गिल, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, बख्शी राम अरोड़ा, अनुज सिक्का, बलदेव राज बग्गा आदि उपस्थित थे। इस बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चा पदाधिकारियों, जिला प्रकोष्ठों के संयोजकों, पाँचों विधानसभा के मंडल अध्यक्षों आदि ने भाग लिया।
कांग्रेस, शिअद एवं आम आदमी पार्टी की सरकार के कुशासन के संताप को जनता ने देखा व भोगा, अब देगी भाजपा को मौका

कृष्ण देव भंडारी ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकताओं को संबोधित करते हुए चुनाव संबंधी जोश भरते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और भाजपा इसके लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा पहली बार पंजाब की 13 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसे देख कर पंजाब में सारा विपक्ष व ठगबंधन टोला बुरी तरह बौखलाया हुआ है, क्यूंकि चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में देश की जनता ने सारे विपक्ष को आईना दिखा कर पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के सपनों के भारत के निर्माण हेतु भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकारों को सत्ता सौंप दी है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब की बारी है। पंजाब की जनता कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी की सरकार के कुशासन का संताप देख व भोग चुकी है और इस बार पंजाब की सत्ता भारतीय जनता पार्टी के हाथ में देने का मन बना चुकी है।
भाजपा के विजय रथ को रोकने का साहस किसी भी राजनितिक दल में नहीं, जनता ने तीन राज्यों में भाजपा को बहुमत दे दिया प्रमाण
राकेश राठौर ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व-गुरु बन कर उभरा है। देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। सभी राजनीतिक पंडित देश में आगामी 35 वर्ष तक भाजपा शासन की भविष्यवाणी कर रहे हैं। भाजपा के विजय रथ को रोकने का किसी भी राजनितिक दल में साहस नहीं है। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में हमने 303 से अधिक सीटों का आंकड़ा प्राप्त किया था और अबकी बार यह आंकड़ा 400 के पार का होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य आम मतदाता से जुड़ना, उन्हें केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाना और भाजपा के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कुशासन को देख चुकी है और आगामी चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने का मन बना चुकी है।
मान सरकार द्वारा पंजाब की साख तथा आर्थिकता को लगाया गया गहरा आघात बहुत ही चिंताजनक विषय
हरविंदर सिंह संधू ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से पहचान करवाते व संगठनात्मक ढांचे की जानकारी देते हुए अपने संबोधन में कहा कि पंजाब में राजनीतिक माहौल भारतीय जनता पार्टी के अनुकूल है और इस बार पंजाब सहित गुरुनगरी की जनता भाजपा को पंजाब की सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। आम आदमी पार्टी के करीब दो वर्ष के शासन के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था धवस्त हो चुकी है। अपराधी व माफिया बेलगाम हैं। नशा, हत्या, फिरौती, लूट व चेन स्नैचिंग आदि की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे पंजाब की साख तथा आर्थिकता को गहरा आघात लगा है, जो कि बहुत ही चिंताजनक विषय है। इस अवसर पर संजीव खोसला, संजय शर्मा, सरबजीत सिंह शंटी, परमजीत सिंह बतरा, मीनू सहगल, प्रो. सरचाँद सिंह, प्रतीक कपूर, पवन कुमार शर्मा, नरिंदर गोल्डी, मंजीत कौर थिंद, ज्योति बाला, सविता महाजन, मनोहर सिंह, सतपाल डोगरा, बलविंदर कुमार बब्बा, जसपाल सिंह शंटू, गौरव गिल, श्रुति विज, शिव कुमार, गौरव तेजपाल, अमित महाजन, राजीव अनेजा, सभी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News