Breaking News

कैंप लगाकर 13 लाख प्रॉपर्टी टेक्स किया एकत्रित, निगम के गल्ले में कुल14.55 करोड पहुंचा

साउथ जोन में कैंप लगाकर टैक्स एकत्रित करते हुए अधिकारी
पूर्वी जोन में कैंप लगाकर टैक्स एकत्रित करते हुए अधिकारी

अमृतसर, 29 दिसम्बर (राजन गुप्ता): 31 दिसंबर के उपरांत प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों को 10% जुर्माना लगना शुरू हो जाना है। जिसके 2 दिन ही शेष बचे हैं। जिस पर आज लोगों द्वारा लगभग 50 लाख रुपया प्रॉपर्टी टैक्स  जमा करवाया गया। आज पूर्वी जोन  के सुपरिटेंडेंट धरमिंदरजीत सिंह ने रिकवरी क्लर्क राजीव बहल, राजीव टंडन से  फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एरिया में कैंप लगाकर 11.50 लाख रुपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित किया गया। इसके इलावा साउथ जोन के सुपरिटेंडेंट सुनील भाटिया द्वारा इंस्पेक्टर जितेंद्र मोहन शर्मा तथा रिकवरी क्लर्क के साथ तरनतारन रोड में कैंप लगाकर 1.50 लाख रुपया टैक्स एकत्रित  किया गया। इस तरह से निगम के गल्ले  में इस वित्त वर्ष काप्रॉपर्टी टैक्स 14.55 करोड रूपये  तक पहुंच गया है ।आने वाले 2 दिनों में विभाग को 1.5करोड रूपये से अधिक तक टैक्स  आने की संभावना है।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *